फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder case 41 days after body was found

Mirzapur News: शव मिलने के 41 दिनों बाद हत्या का केस

Sat, 06 Jul 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Murder case 41 days after body was found
विंध्याचल। लापता युवक का शव मिलने के 41 दिनों के बाद आखिरकर शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच शुरू कर दी है। कंतित गांव निवासी शिवम शर्मा (20) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा 24 मई की सुबह लगऊैभग में नौ बजे घर में चाय पीने के बाद मोबाइल फोन चार्जर में लगाकर बाहर निकल गया। दिन भर घर नहीं आया। रात में नहीं लौटने पर परिजनों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह परिजन विंध्याचल थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो जानकारी मिली कि गाजिया गांव के पास गंगा नदी किनारे युवक का शव पड़ा है। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की पहचान शिवम शर्मा निवासी कंतित के रूप में की। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की, पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed