चौबेटोला, बाजीराव कटरा और चंद्रदीपा वार्ड में कराए गए विकास कार्य
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने बुधवार को चौबेटोला, बाजीराव कटरा और चंद्रदीपा वार्ड में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
बाजीराव कटरा वार्ड में रानीबाग के पास स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया है। चौबेटोला वार्ड में गिरधर के चौराहा के पास इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया। इसके अलावा चंद्रदीपा वार्ड में रिटेनिंग वॉल, मिट्टी पटाव और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभासद अलंकार जायसवाल, विनोद यादव, सत्यनारायण जायसवाल, गोवर्धन यादव टीटू, नामित सभासद रोहन मिश्रा एवं वीरेंद्र मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।