{"_id":"661461ab592c2893160a7569","slug":"mundan-sanskar-facility-in-54-rooms-of-vindhya-caridar-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-114768-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य काॅरिडाेर के 54 कमरों में मुंडन संस्कार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य काॅरिडाेर के 54 कमरों में मुंडन संस्कार की सुविधा
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य काॅरिडाेर के लोकार्पण के बाद पड़ रहे पहले चैत्र नवरात्र में इस बार भक्तों को नई सुविधाओं का एहसास होगा। माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को मुंडन, हवन सहित कई सुविधाएं काॅरिडोर के नव निर्मित 54 भवनों में मिलेंगी। जिला प्रशासन ने काॅरिडोर में बने कमरों और हाल में वीआईपी कक्ष बनाने के साथ ही कई सुविधाओं को स्थायी और अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया है।
विंध्य काॅरिडोर के तहत विंध्याचल मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने के साथ ही नए विशाल द्वार, चौड़ी गलियां, रंग-बिरंगे प्रकाश यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। व्यवस्था की दृष्टि से काॅरिडोर को कई हिस्सों में बांटा गया है। अब काॅरिडोर के चमचमाते हाल में मुंडन संस्कार होगा। इसके साथ ही यज्ञशाला को भी नए परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। जप करने वाले ब्राह्मणों के लिए भी अलग से स्थान बनाया गया है। दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी भी यहां चिह्नित क्षेत्र में रुकेंगे। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम भी इसी भवन में बनाया गया है। शौचालय इत्यादि की सुविधा भी परिसर में मिलेगी। लिफ्ट है, परंतु अभी इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है। नए भवन में ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया है। उधर, देश के कोने-कोने से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिकोण मार्ग पर परिवहन के बाबत इलेक्ट्रिक बस दान में मिली थी। इससे श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवा दी जा रही थी। इसमें कई श्रद्धालुओं से किराए के नाम पर 10 रुपये प्रति यात्री वसूल किया जा रहा है। इसी प्रकार मंदिर परिसर में चल रही चार गोल्फ कॉर्ट में से केवल दो ही संचालित हो रही हैं। उधर, जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर के बगल विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में सस्ता भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां 10 रुपये में पांच पूड़ी और एक सब्जी दी जाएगी। पास में ही राम नाम थाली भी दी जा रही है। विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं को पावर हाउस के बगल में, घमहापुर विद्यालय, अष्टभुजा में दो, कालीखोह में एक तथा विंध्य विद्यापीठ में एक सहित कुल छह रैन बसेरे बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालु ठहर सकेंगे। उधर, विंध्य काॅरिडोर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की तरफ से 200 किलोवाट बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। यह जानकारी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि विंध्य काॅरिडोर के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर, परिक्रमा पथ, इंट्रेंस प्लाजा, सभी चार प्रमुख मार्गाें पर यह सुविधा मिलेगी।