फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

12 व 19 जनवरी को होगा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आयुक्त विन्ध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय के सभागार में बैठक कर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2020 की प्रगति जानी। जिनके पास वोटर कार्ड नहीं है या 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, बूथों पर पहुंच कर सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

आयुक्त प्रीति शुक्ला ने सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों से हुये कहा कि सभी बूथों पर अपने पार्टी से भी एक-एक बीएलए नियुक्त करें ताकि वे बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी नियुक्त बीएलए का नाम व मोबाइल नम्बर भी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायें। उन्होंने महिला जेंडर की समीक्षा करते हुये कहा कि पुरूष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं को बढ़ाया जाये। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि जिले में एक हजार पुरूष पर नौ सौ महिला मतदाताओं के सापेक्ष अभी तक यह संख्या 897 है। उन्होंने ईपी रेसियों जनसंख्या के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या पर चर्चा की। इस दौरान डीएम सुशील कुमार पटेल, अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, मड़िहान विमल कुमार दूबे, लालगंज शिव कुमार, तहसीलदार सदर, मडिहान, लालगंज व चुनार के अलावा भारतीय जनता पाटी, समाजवादी पाटी, राष्ट्रीय कांग्रेस पाटी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद आयुक्त ने तहसील सदर अन्तर्गत आदर्श प्राथमिक विद्यालय पहाडी पर जाकर बूथ संख्या 402, 403, व 404 का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित बीएलओ से फार्म-6, 07 , 08 व 08 अ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बरकछां कला में बनाये गये बूथ संखा 354, 355, 356 तथा 357 का निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ से जानकारी प्राप्त की तथा भराये गये फाम- 6, 7 , 8 व 8अ का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने दोनों स्कूलों में रैम्प, शौचालय, दरवाजे, खिडकी, पेयजल हैंडपंप आदि भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed