फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर लाएं: मनोज

Fri, 03 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में चार जनवरी से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में सभी नागरिक सहयोग करें और प्रयास करें कि इस बार हमारी पालिका प्रथम आए। यह अपील है नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल की। वे गुरुवार को लालडिग्गी स्थित एक लाज में पत्रकारों को नगर पालिका के इस अभियान व उसकी उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि चार जनवरी से नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में इस सर्वेक्षण में नगर को तीन सौ 89 वीं रैंकिंग मिली थी। इसमें चार सौ 34 शहरों ने प्रतिभाग किया था। इसी प्रकार वर्ष 2018 में 4203 निकायों के बीच नगर को 355वां स्थान मिला था। इसी प्रकार वर्ष 2019 में चार हजार 237 निकायों के बीच जिले को 389 वां स्थान प्राप्त हुुआ। इस वर्ष 2020 की प्रथम तिमाही में मिर्जापुर 270 वां स्थान प्राप्त हुआ। नगर पालिका के विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने सफाई से लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत कई पार्कों के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि नगर में यह योजना 16 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रत्येक घर से कूड़ा उठाया जाएगा और उनसे प्रति माह 75 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8000 शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही 3 पिंक शौचालय बनवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में 64 मूत्रालयों का निर्माण प्रस्तावित है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह, हिमांशु केशरवानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed