फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मां विंध्वासिनी मंदिर पर वाराणसी एसडीएम और सिपाही में झड़प

Thu, 02 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mrz news
विंध्याचल (मिर्जापुर)। मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए लाइन में लगे वाराणसी के सदर एसडीएम का सिपाही से विवाद हो गया। धक्कामुक्की में एसडीएम की पत्नी गिर गईं। एसडीएम ने मामले की जानकारी एसपी को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश राय ने मामला शांत कराया। हालांकि बिना किसी शिकायत के एसडीएम वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन

नए वर्ष का पहला दिन होने के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर में सुबह से ही भीड़ रही। वाराणसी जिले के एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय अपने परिवार के साथ मां के दर्शन करने के लिए आए थे। वह नई वीआईपी के पास एक प्रसाद की दुकान से माला-फूल प्रसाद लेकर कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार कर रहे थे। प्रवेश द्वार के पास स्थित दान पात्र के करीब पहुंचे थे तो मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोक दिया। रोकते ही एसडीएम ने कहा कि वे कतार में खडेु होकर दर्शन के लिए जा रहे हैं पर पुलिसकर्मी नहीं माना। उसने एसडीएम और उनके परिवार को अंदर नहीं जाने दिया। सिपाही और एसडीएम में कहासुनी हो गई। कहासुनी झड़प में बदल गई। इसके चलते धक्कामुक्की में एसडीएम की पत्नी के पैर में चोट लग गई। इससे मंदिर परिसर पर अफरातफरी मच गई। एसडीएम ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय को निर्देश दिया। जिसके बाद कोतवाल वेद प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को फटकार लगाकर मामले को शांत कराया और एसडीएम के परिवार को दर्शन कराया। एसडीएम बिना किसी कार्रवाई के वाराणसी रवाना हो गए। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश राय ने बताया कि मंदिर पर भीड़ के लिए भी निकास द्वार से दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया था। एसडीएम से झड़प नहीं हुुई, न ही कोई तहरीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed