फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

नववर्ष पर आस्थाधाम में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

Thu, 02 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
mrz news
विंध्याचल। नववर्ष पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह लाख भक्तों ने दर्शन और पूजन किया। मंगला आरती के बाद भोर से शुरु हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

गंगा घाट भक्तों से पटे रहे। कड़ाके के ठंड के बीच गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु विभिन्न रास्तों के सहारे मंदिर की ओर कूच कर रहे थे। माता के जयकारे से धाम की समूची गलियां भक्तिमय रहीं। हाथों में माला-फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए भक्त गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग पर अपनी बारी की प्रतीक्षा में कतारबद्ध रहे। घंटो अथक परिश्रम बाद गर्भगृह पहुंचे भक्त माता के भव्य स्वरुप का दर्शन पाकर निहाल हो रहे थे। झांकी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। माता की एक झलक प्राप्त करने के बाद अधिकांश भक्तों ने जहां हवन कुंड की परिक्रमा किया वहीं मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन और पूजन किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन बाद अधिकांश भक्तों ने मां काली व पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजा देवी के भी दर्शन और पूजन किए।
विज्ञापन

हलिया। नववर्ष पर गड़बड़ा धाम स्थित शीतला मंदिर व कोटारनाथ में भी हजारों की संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बुधवार को अपना मत्था टेका। शीतला धाम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कड़ाही चढ़ाकर हलवा व पूरी तैयाकर माता को भोग लगाया। इसी तरह कोटारनाथ में इस पावन बेला पर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed