फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मिर्जापुर के बदमाशों ने कौशांबी में की कैश वैन लूट की कोशिश

Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। जिले के दो बदमाशों ने गैंग बनाकर कौशांबी जिले में बैंक के कैश वैन को लूटने की कोशिश की। इसमें जिले का एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, दूसरा फरार है। कौशांबी पुलिस ने मिर्जापुर को बदमाशों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर गिरफ्तारी में सहयोग मांगा है। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने सोमवार की रात बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी नरेंद्र उर्फ महेश उर्फ बलवंत कुशवाहा और गणेशगंज निवासी माइकल सोनी ने चार अन्य साथियों के साथ सोमवार को कौशांबी में कैशवैन लूट की कोशिश की। कौशांबी के दारानगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की कैशवैन प्रीतमगंज से धुमनगंज की ओर जा रही थी। वैन कमासिन पहुंची तो बदमाशों ने ओवरटेक कर वाहन को रोकने की कोशिश की। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने कैशवैन पर बम फेंका। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। चालक ने वाहन को भगाते हुए कड़ाधाम थाने के पास ले जाकर रोका। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी शुरू की। मिर्जापुर जिले के शुक्लहा निवासी नरेंद्र उर्फ महेश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। अन्य बदमाशों के साथ गणेशगंज निवासी माइकल सोनी फरार है। कौशांबी पुलिस की सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात उसे पकड़ने के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed