{"_id":"5e0b9c1a8ebc3e87fd1f1932","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5026029115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की गर्भवती पुत्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की गर्भवती पुत्री की हत्या
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिंदलिख दुबे गांव में सिर कूंच कर फेंकी गई लाश जसोवर गांव की नेहा की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने हत्यारोपी पिता की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। प्रेेमी अभी फरार चल रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चिंदलिख दुबे गांव के खेत के गड्ढे में 18 दिसंबर को एक 18 वर्षीय युवती की सिर कूंची लाश मिली थी। तीन दिन बाद 22 दिसंबर को युवती के शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पाया गया कि युवती गर्भवती थी। देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गए। इस बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि जसोवर गांव निवासी रामराज यादव की पुत्री कई दिनों से लापता है। पुलिस ने गांव जाकर फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि रामराज की पुत्री नेहा का ही शव है। पुलिस उसके घर गई तो उसका पिता रामराज नहीं मिला। पुलिस हत्या का कारण जानने के लिए रामराज की तलाश में जुट गई। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसोवर पट्टी के पास से रामराज को पकड़ा। पुत्री नेहा के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या के सनसनीखेज मामले में चौंकाने वाले रहस्य सामने आए। रामराज ने बताया कि उसकी पुत्री राकेश सोनकर पुत्र रामरती सोनकर निवासी चौसा से प्रेम करती थी और वह गर्भवती हो गई थी। तो लोकलाज के भय से उसने प्रेमी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे चिंदलिख गांव बुलाया। वहां प्रेमी पर दबाव बनाकर उसका मुंह दबाया गया, अचेत होने पर सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।