{"_id":"5dfe71548ebc3e88195baf64","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5009479153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में भ्रमण करती रही पीएसी, चौराहों पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में भ्रमण करती रही पीएसी, चौराहों पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर चल रहे विरोध के मद्देनजर शनिवार को भी जिले में सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। अधिकारी रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवेदनशील इलाकों में पीएसी पैदल गश्त करती रही। प्रमुख चट्टी-चौराहों पर पुलिस तैनात रही। ग्रामीण क्षेेत्रों में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे। डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने भी पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सभी को गलियों में भ्रमण करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से नागरिकता संशोधन अधिनियम दृष्टिगत जनपद में लागू धारा 144 के प्रभावी प्रवर्तन व शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत असामाजिक, अफवाह फैलाने तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन पसन्द लोगो में विश्वास बनाए के लिए डाग स्क्वाएड, एच चेक टीम, क्यूआरटी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की चेकिंग की गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक बात प्रकाश में नहीं आई। चेकिंग अभियान के बाद शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ। रूट मार्च रतनगंज, टटहाई रोड़, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, टेढ़ी नीम, नारघाट चौराहा से वापस लालडिग्गी पर समाप्त हुआ। इस दौरान जनता के व्यक्तियों से शांतिपूर्ण वातावरण व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी प्रकार से अराजकता पैदा करने वाले की सूचना पुलिस को देने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज, विडियो, फोटे न शेयर करने की अपील की गई।
डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार की रात को वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम को मिले के माहौल से अवगत कराया। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात में वीडियो कांफ्रेंसिंग कानून व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग में कानून की समीक्षा की।
विज्ञापन
मड़िहान। नागरिकता कानून को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार की शाम को मड़िहान कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। एसडीएम विमल कुमार दूबे व सीओ ऑपरेशन बीपी सिंह के नेतृत्व में कस्बा वासियों को संदेश दिया गया कि अफवाह पर सतर्क रहें। अगर मोबाइल से कोई गलत मैसेज भेजता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान प्रभारी इंस्पेक्टर राजीवकुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, कवींद्र यादव, पटेहरा चौकी इंचार्ज नवनीत चौरसिया, उदयनरायन कुशवाहा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हलिया। थाना क्षेत्र के में शनिवार को इंटरनेट की समस्या रही। लोग बैंक, ब्लाक कर्मी के साथ उपभोक्ता नेट चलाने में परेशान रहे। कस्बा स्थित मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के बाहर फोर्स तैनात रही। धार्मिक स्थलों के साथ बाजारों में पुलिस तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया। खास तौर से बैंक, ब्लाक कर्मी के साथ उपभोक्ता नेट चलाने में परेशान रहे ।