फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

उचित मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
ड्रमंडगंज। पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गुरुवार को भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव से चलकर पीएमओ कार्यालय वाराणसी जाकर समाप्त होने वाली पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा एनएच- सात के लिए हुई भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुुआवजा न देने के विरोध में शुरू की गई है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज बाजार में पहुंच कर ललितेश पति ने वहां भी प्रभावित किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे किसान हित में कांग्रेस सरकार द्वारा 2013 में बने भूमि अधिग्रहण बिल की हत्या होते नहीं देख सकते। कहा कि वे किसानों को न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूदा सरकार के सभी जनप्रतिनिधि फोर लेन से प्रभावित किसानों की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। ड्रमंडगंज से चलकर पदयात्रा शाम को बेलन बरौधा पहुंची। बताया गया कि यह पदयात्रा वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद समाप्त होगी। पदयात्रा में पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग मिश्र, आशीष त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने किसानों के घर जाकर उनकी समस्या को सुना। इस दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें उनकी अधिग्रहीत की गई कीमती जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने मकान का अतिक्रमण हटाते समय घायल युवक महेन्द्र दूबे के घर जाकर उनका भी हालचाल पूछा। युवक के परिजनों ने बताया कि उस समय फोर लेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि इलाज का पूरा खर्च दिया जाएगा, लेकिन कंपनी ने घायल के इलाज के लिए बहुत कम आर्थिक मदद की। किसानों की सुनने के बाद ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर किसानों के मुआवजा की समस्या के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed