फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

दहेज हत्या में पति को 10 वर्ष की कैद

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के फुरियारी गांव में पांच वर्ष पूर्व दहेज हत्या के मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम जितेंद्र मिश्रा की अदालत ने फैसला सुनाया। पति पर दोष सिद्ध पाया। उसे 10 वर्ष की कैद और छह हजार के अर्थदंड से दंडित कर जेल भेज दिया। सास-ससुर को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र के गढ़वा थाना क्षेत्र के खम्हारडीह गांव निवासी व वादी मुकदमा प्रह्लाद विश्वकर्मा ने पुत्री सीता देवी की शादी 29 मई 2013 को हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा से की थी। लेकिन दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा। शिकायत पर उन्होंने सीता की विदाई के लिए ससुर राममनी से बात की। 22 मई 2014 को विदाई का दिन रखा गया। लेकिन जब प्रह्लाद विदाई के लिए गए तो पता चला कि 21 मई को उसकी पुत्री सीता ने फांसी लगा ली है। प्रलह्राद ने 22 मई को इसकी थाने पर सूचना दी। पुलिस मुकदमा न दर्ज कर टाल-मटौल करती रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पांच अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना कर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान और अधिवक्ताओं के दलील के आधार पर न्यायालय ने पति संतोष विश्वकर्मा को दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष की कैद के साथ छह हजार के जुर्माने से दंडित कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed