फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से निकालकर दीपिका की संस्तुति

Fri, 15 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में लगी शाखा में संघ का ध्वज निकालने के मामले में आचार्य प्रभारी ने डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से हटा दिया गया है। बोर्ड में असिस्टेंट प्रो. दीपिका कौर के नाम की संस्तुति की गई है। इसको लेकर पत्र चीफ प्राक्टर को भेजा गया है। सोमवार तक नए प्राक्टोरियल बोर्ड की सूची मुख्य परिसर से जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह संघ की शाखा के दौरान उसके झंडे को डिप्टी चीफ प्राक्टर द्वारा उखाड़ने पर स्वयं सेवक छात्र आक्रोशित हो गए थे। छात्रों ने डिप्टी चीफ प्राक्टर पर झंडे का अपमान करने और छात्रों संग दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की। प्रशासनिक भवन में धरना दिया। जिला कार्यवाह चंद्रमोहन की तहरीर पर पुलिस ने डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले पर धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा दर्ज किया। इसको लेकर मामला गरमा गया। बुधवार को कांग्रेस पार्टी किरण दामले के बचाव में उतरी। दक्षिणी परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने बताया कि प्राक्टोरियल बोर्ड में दो डिप्टी चीफ प्राक्टर थे। इसमें किरण दामले सीनियर थीं। इस कारण उन्हें डिप्टी चीफ प्राक्टर का चार्ज दिया गया था। प्राक्टोरियल बोर्ड में कोई महिला सदस्य नहीं थीं। अब एग्री बिजनेस से असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका कौर आ गई हैं। प्राक्टोरियल बोर्ड में एक महिला सदस्य का होना जरूरी है। किरण दामले को प्राक्टोरियल से निकालकर दीपिका कौर के नाम की संस्तुति गुरुवार की शाम को चीफ प्राक्टर ओपी राय को भेजी गई है। सोमवार तक नए प्राक्टोरियल बोर्ड की सूची आ जाएगी। प्राक्टोरियल बोर्ड में एक डिप्टी चीफ प्राक्टर के साथ सात अन्य कोर्स के अध्यापक को शामिल किया जाएगा। डिप्टी चीफ प्राक्टर पद से किरण दामले के इस्तीफे की कापी को भी बुधवार की शाम को चीफ प्राक्टर ओपी राय को भेजा गया है। वहां से पत्र कुलपति के पास जाएगा। कार्रवाई कुलपति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed