फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

डिप्टी चीफ प्राक्टर के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Thu, 14 Nov 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में संघ का झंडा उखाड़ने के बाद निशाने पर आईं डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले के के समर्थन मेंकांग्रेस पार्टी उतर गई है। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को दक्षिणी परिसर पहुंच कर डिप्टी चीफ प्राक्टर पर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी से मिलकर चार सूत्री ज्ञापन सौंप कर स्वयं सेवक संघ पर परिसर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। साथ ही परिसर में संघ की शाखा लगाए जाने के बारे में आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मन्नापल्ली से जवाब मांगा। इस दौरान स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने भी कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस गो बैक का नारा लगाया।
विज्ञापन

बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह संघ की शाखा के दौरान लगे झंडे को डिप्टी चीफ प्राक्टर द्वारा उखाड़ने पर स्वयं सेवक छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने डिप्टी चीफ प्राक्टर पर झंडे का अपमान करने और छात्रों संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में धरना दिया। शाम को जिला कार्यवाह चंद्रमोहन की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होनेे के बाद विवाद ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया है। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल दक्षिणी परिसर पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संघ परिसर का शैक्षणिक वातावरण बिगाड़ने की साजिश कर रही है। कांग्रेसियों ने सवाल उठाया कि किसी सक्षम अधिकारी के आदेश से परिसर में आरएसएस की शाखा चल रही है जबकि पूरे देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए शासन लगा हुआ है। डिप्टी चीफ प्राक्टर ने कौन सा गैर कानूनी काम किया है। जिससे पुलिस उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न कर रही है। परिसर में शाखा चलाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मामला कैंपस का है। इसमें राजनीति न करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, भगवती प्रसाद चौधरी, सतीश मिश्रा, इमरान खान, दीपचंद जैन, राजधर दुबे, अर्चना चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, स्वयं सेवक संघ के सदस्य और छात्रों ने कांग्रेस पर ध्वज का अपमान करने के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल परिसर में आचार्य प्रभारी से मिलने आया तो स्वयं सेवक व छात्रों ने कांग्रेस गो बैक के नारे लगाए। स्वयं सेवक संघ के जिला विद्यार्थी प्रमुख नीरज दुबे ने कहाकि किसी भी शैक्षिक संस्थानों पर इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। कहाकि कांग्रेस राजनीति करने आई थी। उनके साथ परिसर का कोई भी छात्र खड़ा नहीं हुआ। अभी तक डिप्टी चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मंजूर नहीं किया गया है। चेतावनी दिया कि अगर इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर कौशल, संस्कार, उज्ज्वल, गौरव, आदित्य, सुमत, विनीत, आयुष्मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत आचार्य प्रभारी दक्षिणी परिसर की प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने कहा कि डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफा सीधे चीफ प्राक्टर के नाम लिखा गया था। इस्तीफे के पेपर को डिप्टी चीफ प्राक्टर को वापस किया गया है। इस्तीफे केे पेपर मेरे नाम से आएगा। जिसे मैं चीफ प्राक्टर ओपी राय को फारवर्ड करुंगी। इस्तीफा मंजूरी करने निर्णय चीफ प्राक्टर करेंगे।

इस पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि डिप्टी चीफ प्राक्टर पर संघ का ध्वज उखाड़ने के मामले में स्वयं सेवकों की धार्मिक भावना आहत हुई। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवचेना की जा रही है। विवचेना के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed