{"_id":"5d9b89178ebc3e93b532cbda","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4878377100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा नवमी पर माता दरबार में झुके लाखों शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा नवमी पर माता दरबार में झुके लाखों शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को श्रद्धालुुओं ने सिद्धिदात्री के स्वरूप के दर्शन किए। मां विंध्यवासिनी की पूजा एवं उपासना कर मंगल कामना की। भोर से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भोर में मंगला आरती के पश्चात मंदिर का कपाट खुलते ही तरह-तरह के पुष्प, स्वर्ण आभूषणों से हुआ मां का भव्य शृंगार देखते बना। माता की एक झलक पाने के लिए होड़ मची रही। शारदीय नवरात्र मेला की महानवमी पर सोमवार की दोपहर भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह व फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। अपने परिवार के साथ दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
घंटा, घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व माता के जयकारे से समूचा धाम गुंजायमान रहा। महानवमी पर गंगा स्नान कर मंदिर पहुंचे भक्तजन मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे। नवरात्र के आखिरी दिन मंदिर के गुंबद की परिक्रमा, हवन कुंड तक पहुंचकर आहुतियां डालने के लिए लोग आतुर रहे। शारदीय नवरात्र के महानवमी पर विंध्यवासिनी धाम में नौ दिनों तक की तपस्या के बाद सोमवार को कन्या पूजन किया गया। अपने सामर्थ के अनुसार कन्याओं को भोजन कराने के बाद कपड़े आदि दानकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कन्याओं के पूजन के बाद साधकों ने भी विधिवत भोजन कर मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर खुशी-खुशी अपने घरों को विदा हो गए।
हलिया संवाददाता के अनुसार शारदीय नवरात्र की नवमी पर गड़बड़ा धाम में सोमवार को भक्तों का रेला उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुुओं ने माता शीतला को हलुआ व पूरी चढ़ाकर अपनी मन्नतें पूूरी की। नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने विधि विधान से मंदिर परिसर में पहुंचकर हवन व पूजन किया।
विज्ञापन
महानवमी पर क्षेत्र में स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना करने वाले आयोजकों की ओर से हवन, पूजन व भंडारे का आयोजन किया। मवई कलां में स्थित मां के पुजारी रमाकांत महाराज की ओर से हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया।
स्थानीय विकास खंड के बरी गांव स्थित नवदुर्गा समिति दुर्गा नगर पावर हाउस के पास समिति की ओर से कीर्तन आदि कराया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र सिंह, गोविंद गुप्त, मिथिलेश दुबे के साथ अकरम अली की पूजा में विशेष भूमिका रही। इसी तरह हलिया स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में जागरण का आयोजन किया गया। नव युवक दुर्गा पूजा पंडाल में जागरण का आयोजन पूरी रात चला। धूम नाइट मां भगवती जागरण ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुती पेश किया। जागरण ग्रुप के कलाकार वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र व मिर्जापुर से आए हुए थे। मुख्य अतिथि के रुप में प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने पूजा और पंडाल में पहुंचकर माता की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल, सत्यदेव उर्फ गोपी त्रिपाठी, केशव प्रसाद, पवन त्रिपाठी व आत्मा त्रिपाठी मौजूद रहे।