{"_id":"651c6a50bc88d31cf7092d64","slug":"mps-mauganj-team-captures-medal-in-kabaddi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-6486-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कबड्डी में एमपी के मऊगंज की टीम ने मेडल पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कबड्डी में एमपी के मऊगंज की टीम ने मेडल पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
हलिया। हनुमान मंदिर के पास सोमवार को आयोजित डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को देर रात हुए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के मऊगंज की टीम ने दस अंक हासिल कर एनसीसी बी छानबे को एक अंक से हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया।
विजेता टीम को प्रतियोगिता के आयोजक अलीम खान ने 5100 रुपये व उप विजेता टीम एनसीसी बी छानबे को नौ अंक हासिल करने पर 2100 रुपये का इनाम दिया। रेफरी मोबिन खान रहे। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने विजेता व उपविजेता टीम के अलावा अन्य 18 खिलाड़ियों को शर्बत सेट देकर सम्मानित किया। आयोजक अलीम खान, नियादर सिंह व आजम खान ने प्रतिभागी खिलाड़ियों व टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भीमदत्त त्रिपाठी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।