फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mothers kept fast for longevity of son

पुत्र के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mothers kept fast for longevity of son
पूजन
 ललही छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए रविवार को पूजन अर्चन किया। इस दौरान महिलाओं ने समूह में अनगढ़ रोड स्थित बालक दास का पोखरा, बरिया घाट, सुंदर घाट आदि स्थानों पर एक साथ बैठकर परंपरागत कथा का श्रवण कर पुत्र की दीर्घायु की कामना की।  पोखरों और गंगा घाटों के किनारे मेलों का आयोजन किया गया।          
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार माता के द्वारा ललही छठ व्रत करने पर पुत्र को दीर्घायु की  प्राप्ति होती है। भविष्य पुराण में भी व्रत का महात्म पाया गया है, जिसके कथानुसार माता के व्रत करने से उसका मृत बालक जीवित हो उठता है। उसी परंपरा को मान कर महिलाएं पुत्र की दीर्घायु के लिए ललही छठ के दिन व्रत रखती हैं। रविवार को महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद थाल में पूजन सामग्री सजा कर कपड़े से ढंक कर मध्यान्ह में पूजा अर्चन के लिए घर से निकलीं। व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन फलाहार पर रहकर, दूूसरे दिन बिना हल के प्रयोग से उपजे अन्न को ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।        रविवार को सुबह ही थाल सजा कर महिलाएं बैंडबाजा के साथ तालाबों और गंगाघाटों पर पूजा के लिए पहुंची। यहां ललही छठ गोसाईं की पूजा की गई। महिलाओं ने आपस में कथा सुनाई। छिउल का पत्ता और कुश को मुंह से लगा कर महिलाओं की समाप्ति की। पूजा स्थलों पर मेला लगा था। जगह-जगह खिलौनों की दूकानें सजी थीं। मेले में तरह तरह के मिट्टी व प्लास्टिक से बने खिलौने देखने को मिल रहा था। मां पुत्र की दीर्घायु के लिए पूजा में व्यस्त थी, तो बच्चों का मन खिलौनों पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed