फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother -in -law murdered mother -in -law in a dispute over daughter -in -law

Mirzapur News: बहू से संबंध के विवाद में दूधिया ने की थी सास की हत्या

Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mother -in -law murdered mother -in -law in a dispute over daughter -in -law
मिर्जापुर। अतरौली गांव में पंखे से सिर कूंचकर की गई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि सास के अलावा बहू से भी संबंध स्थापित करने पर हुए विवाद में दुधिया ने सावित्री की हत्या कर दी। इमिलिया चट्टी नहर के पास से आरोपी दुधिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 28 की जुलाई की रात अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में घर में अकेले रह रही महिला सावित्री देवी की फर्राटा पंखे से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई से आए परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह पुलिस ने इस मामले में आरोपी दूधिया जयपाल यादव को इमिलिया चट्टी नहर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिनंदन के अनुसार आरोपी जयपाल से पूछताछ कि गई तो उसने बताया कि वह सावित्री देवी के घर से सात-आठ साल दूध लेकर उसे डेयरी में बेचने के लिए ले जाता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध हो गया और आपस में मिलने-जुलने लगे। इस बीच जयपाल की नियत सावित्री की बहू पर खराब हो गई। उन्होंने बताया कि बीते पांच जुलाई को सावित्री देवी की अनुपस्थिति में जयपाल ने बहू के साथ जबरदस्ती संबंध स्थापित किया। इस बात की शिकायत बहू ने अपनी सास सावित्री से की। इस पर सावित्री ने जयपाल को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद बीते 21 जुलाई को बहू को बेटे के पास मुंबई भेज दिया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को आरोपी दूधिया जयपाल यादव सावित्री देवी के घर रात में मिलने गया था। इस दौरान दोनों के बीच बहू से संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान जयपाल ने पास में रखे फर्राटा पंखे से प्रहार कर सावित्री की हत्या कर दी। हत्या के बाद पीछे के दरवाजे से बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed