फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   most of atms shutter down

अधिकतर एटीएम के शटर बंद, लोग मायूस लौटे

Sun, 11 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
most of atms shutter down
नगर के चौबे टोला स्थित विजया बैंक के एटीएम पर लगी ग्राहकों का कतार ।
 नोटबंदी के 32 वें दिन शनिवार को बैंकाें बंद होने के कारण ग्राहकाें का एकमात्र सहारा एटीएम भी जवाब दे दिए, जिससे खाताधारकाें को अपने पैसे के लिए परेशान होना पड़ा। गलन-ठिठुरन के बावजूद नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों कई एटीएम पर ग्राहकों का रेला लगा रहा। अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रहे, लेकिन जिस एटीएम से रुपये निकल रहे थे, वहां खाताधारकों की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह होते ही नगर सहित ग्राम्यांचलाें के एटीएम पर रुपये निकालने ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई थी। कहीं-कहीं तो कुछ घंटे बाद ही पैसा समाप्त होने के बाद कतार में खड़े ग्राहकों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। नोटबंदी का प्रभाव हर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। चाहे गरीब हो या अमीर सभी इस परेशानी से जूझते नजर आ रहे हैं। ग्राहकों को पर्याप्त पैसा नहीं मिलने से जहां उद्योग-धंधे चौपट होते जा रहे है, वहीं लोगाें को घर-गृहस्थी चलाना भी मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन


तीन दिनों तक बैंकों के बंद होने के कारण शनिवार को विभिन्न बैंकों के एटीएम पर सुबह से ही खाताधारकों का तांता लगा रहा। नगर के चौबेटोला, इमरती रोड एवं रमईपट्टी आदि स्थानाें पर स्थित बैंकों के एटीएम खुले रहे, जहां खाताधारकाें की लंबी कतारें लगी रहीं। कड़ाके की पड़ रही सर्दी के बीच लोग लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए, वहीं जिन ग्राहकाें के रुपये एटीएम से नहीं निकले उन्हें बैरंग घर लौटना पड़ा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के अधिकांश इलाकों में स्थित एटीएम बंद होने के कारण खाताधारकों को निराशा ही हाथ लगी। नगर के अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रहे, वहीं जो ठीक थे वहां पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे ग्राहकों को रुपया निकालने में कड़ाके की ठंड में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed