{"_id":"69ff7c4e1a6f9d369005b514","slug":"more-than-half-of-the-candidates-in-science-and-other-subjects-dropped-out-of-the-pgt-examination-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153306-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विज्ञान सहित अन्य विषयों में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीजीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विज्ञान सहित अन्य विषयों में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीजीटी
विज्ञापन
नगर के घंटाघर स्थित माता प्रसाद माता भीख प्रसाद में पीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्
12 केंद्रों पर 4596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, मात्र 1828 ही परीक्षा में शामिल हुए
मिर्जापुर। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में शुरू हुई पीजीटी में इतिहास, विज्ञान व अन्य विषयों के आधे से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटे जैसा दृश्य रहा।
पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। इसमें 12 केंद्रों पर 4596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, उनमें से मात्र 1828 ही पीजीटी में शामिल हुए। 2768 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 3811 परीक्षार्थी में से 1426 परीक्षा में शामिल हुए और 2385 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरती गई। अधिकारी लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही, कहीं कोई समस्या नहीं हुई।
-- -- -- -- -
भौतिक शास्त्र के प्रश्न कठिन रहे
सुबह की पाली में भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा रही। दूसरी पाली में अंग्रेजी, कृषि, व्यापार, समाज शास्त्र आदि विषयों की परीक्षा रही। इसमें विज्ञान वर्ग के भौतिकशास्त्र और जीवविज्ञान के प्रश्न कठिन आए थे। दो घंटे की परीक्षा में 425 अंकों के 125 प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्राओं ने लगाया समय के पहले गेट बंद होने का आरोप
पीजीटी में दूसरी पाली में समय के पहले गेट बंद करने का आरोप लगाया गया है। कुछ छात्राओं ने कहा कि उनका एएसजे इंटर कॉलेज में सेंटर था। वे जब एक बजकर 43 मिनट पर सेंटर पहुंची तो गेट बंद हो गया था। केंद्र व्यवस्थापक व एएसजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधाकांत तिवारी ने कहा कि मुख्य द्वार एक बजकर 45 मिनट और 55 सेकेंड पर बंद किया गया जो कि निर्धारित समय का है। इसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है। उस समय तक जो लोग गेट के अंदर आ गए थे, उनका प्रवेश ले लिया गया। इस संबंध में कई अधिकारियों ने भी जांच की।