फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mohrir died due to electric shock while switching on the fan

Mirzapur News: फर्राटा पंखा चालू करते समय करंट लगने से मोहर्रिर की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Mohrir died due to electric shock while switching on the fan
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटेवरा गांव में मंगलवार की सुबह स्नान के बाद फर्राटा पंखा चालू करने गए मोहर्रिर करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे अचेत हो गए। परिजन इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भटेवरा गांव निवासी अमरेश दुबे (55) कचहरी में मोहर्रिर थे। वे मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे स्नान करने के बाद कमरे में लगा फर्राटा पंखा चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। चीख सुनकर परिजन पहुंच गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनसे एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed