फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mock drill done for treatment of Kovid patient

Mirzapur News: कोविड मरीज के उपचार के लिए किया गया मॉक ड्रिल

Wed, 12 Apr 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mock drill done for treatment of Kovid patient
मिर्जापुर। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मंडलीय अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल में माॅक ड्रिल किया गया। इसमें कोविड संक्रमित मरीज का कैसे उपचार करना है, इसका पूर्वाभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में हुआ। माॅक ड्रिल के बाद प्राचार्य ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एंबुलेंस से कोविड का एक डमी संक्रमित मरीज आया। इसके बाद पीपीई किट पहने दो वार्ड ब्वाय उसे स्ट्रेचर से नीचे वार्ड में लेकर जाते हैं। वार्ड में आने पर वहां मौजूद डाॅ. निशा पांडेय मरीज की जांच करती हैं और उसे जरूरी दवा देती हैं। ऑक्सीजन लगाया जाता है। इसके बाद वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर एनेस्थिसिया के डाॅ. नवीन यादव ने वेंटिलेटर टेक्निशियन विनय भारती और बाल गोविंद के साथ मरीज को वेंटिलेटर उपलब्ध कराया। इसके बाद मरीज को बेड पर लिटाया। इसके बाद मॉक ड्रिल पूरा हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि कोविड संक्रमित मरीज के लिए 30 बेड का अस्पताल बनाया गया है। जहां वेंटिलेटर, मानिटर, दवा आदि की उपलब्ध है। फिलहाल कोविड संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। अगर भर्ती वाले मरीज आएंगे तो उनको भर्ती किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कोविड अस्पताल में पुराने अनुभवी कर्मचारियों को तैनात करने का निर्देश भी दिया। माॅक ड्रिल के बाद प्राचार्य ने ऑक्सजीन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 250 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) के प्लांट से कोविड के 30 बेड पर ऑक्सीजन दिया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर सिलिंडर अथवा ऑक्सजीन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध रहेगा। इस दौरान एसआईसी डाॅ. अरविंद सिंह, डाॅ. अरविंद सिन्हा, मैनेजर अनुज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed