फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLA met family of deceased

मृतक के परिजनों से मिले छानबे विधायक

Tue, 09 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
MLA met family of deceased
ड्रमंडगंज। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल व एसडीएम लालगंज सूबेदार यादव ने मंगलवार की शाम बेलन बरौधा में मकान का बारजा गिरने से हुए हादसे में मरने वालों के परिजनों से भेंट की। उन्होंने मृतकों के घर जाकर उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

विधायक व एसडीएम ने मृतक परिवार के मुखिया मुहम्मद हारून रसीदी से मिलकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक आश्रित के बैंक खाते में भेजे गए चार-चार लाख रुपये की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा । इस दौरान विधायक राहुल प्रकाश कोल ने हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़ित परिवार के चार अन्य लोगों के इलाज में मदद कराने के लिए भी जिला प्रशासन से बातचीत की।तीन दिन पूर्व मकान का बारजा गिरने से उसके नीचे दबकर हारून रसीदी की पत्नी, छोटी बहन व नातिन की मौत हो गई थी। इस हादसे में हारून तीन बेटियां और एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे । इस अवसर पर तुलसी पाल सेराज खां, सौरभ प्रजापति, जनार्दन, शिव प्रजापति, चौकी प्रभारी बरौधा लव सिंह भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed