फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing doctor could not be found even after five days

पांच दिन बाद भी लापता डाक्टर का नहीं चल सका पता

Wed, 26 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Missing doctor could not be found even after five days
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के भटौली पुल के पास शौच के लिए गाड़ी से उतरे डाक्टर का पांचवें दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका। पांचवें दिन गंगा में तलाश बंद हो चुकी। पुलिस डाक्टर की गांव में गश्त कर और मंदिरों और मठों पर तलाश रही है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे मोबाइल में डाक्टर की फोटो रखें और उसकी तलाश करते रहे। अधिकारियों के पूछे जाने पर हर सिपाही को पता होना चाहिए कि उन्हें डाक्टर के बारे मेें पता होना चाहिए।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में तैनात डा. जेपी त्रिपाठी शनिवार को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। भटौली पुल पर कार खड़ी कराकर शौच के लिए उतरे और लापता हो गए। काफी देर तक उनका पता न चलने पर चालक पवन ने उनकी पत्नी और पुलिस को फोन कर जानकारी दिया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। चार दिनों से गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी। बुधवार को पांचवें दिन गंगा में खोजबीन बंद कर दी गई। घाट किनारे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को गुरुसंडी चौकी प्रभारी बीपी सिंह ने पुलिस के साथ गांव में भ्रमण किया। लोगों को फोटो दिखाकर खोजबीन किया। एसपी ने भी सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करते समय डाक्टर के बारे में डिटेल रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed