फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur's Tribhuvan first in shooting competition

Mirzapur News: शूटिंग प्रतियोगिता में मिर्जापुर के त्रिभुवन प्रथम

Thu, 12 Sep 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur's Tribhuvan first in shooting competition
मिर्जापुर। 27वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स व एलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता में विजयी टीम के सदस्यों को बुधवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 10 बाधाओ को पार करने में मिर्जापुर को कुल 79.75 अंक और सोनभद्र को 56 अंक प्राप्त हुए। मिर्जापुर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी मनोज यादव, आरक्षी आवेश यादव, आशीष, अरविंद सोनकर, सतीश यादव, बृजेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। राइफल शूटिंग 100 गज में मिर्जापुर के उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह प्रथम और वाराणसी के श्रीप्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 200 गज शूटिंग में मिर्जापुर के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव प्रथम और वाराणसी के मुख्य आरक्षी महशर वारिश जमा द्वितीय स्थान पर रहे। 300 गज में मिर्जापुर के आरक्षी कुलदीप सिंह प्रथम और जौनपुर के मुख्य आरक्षी रविंद्र गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। 300 गज स्नैप शूटिंग में मिर्जापुर के विजय पाल प्रथम और मिर्जापुर के विवेक कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे। 300 गज थ्री पोजीशन में मुख्य आरक्षी मिर्जापुर के साजिद खां प्रथम और गाजीपुर के सूरज बिंद द्वितीय स्थान पर रहे। 300 मीटर प्रोन पोजिशनॉ पुरुष वर्ग में मिर्जापुर के उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह प्रथम व वाराणसी के राजन भारती द्वितीय स्थान पर रहे। 300 मीटर प्रोन पोजिशन महिला वर्ग में वाराणसी की मुख्य आरक्षी अंशू पांडेय प्रथम और मिर्जापुर की हर्षिता सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर थ्री पोजिशन विग वोर में वाराणसी के महशर वारिश जमा प्रथम और विवेक कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। कारबाइन स्पर्धा 25 गज में भदोही के सुनील यादव प्रथम और मिर्जापुर के कुंदन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 40 गज में मिर्जापुर के त्रिभुवन सिंह प्रथम और भदोही के सुनील यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 50 गज स्नैप शूटिंग में मिर्जापुर के त्रिभुवन सिंह प्रथम और कुंदन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। रिवाॅल्वर/पिस्टल स्पर्धा 15 गज में मिर्जापुर के विवेक कुमार सिंह प्रथम और मिर्जापुर के त्रिभुवन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 25 गज में वाराणसी के प्रकाश सिंह प्रथम और मिर्जापुर के ओम प्रकाश सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 30 गज में मिर्जापुर के अमर नाथ यादव प्रथम और गाजीपुर के सुरेश कुमार मौर्या द्वितीय स्थान पर रहे। 50 गज में मिर्जापुर के त्रिभुवन सिंह प्रथम और वाराणसी के प्रकाश सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सिटी विवेक चावला, सीओ सदर अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed