फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Youth living in rented house dies under suspicious circumstances, police engaged in investigation

Mirzapur: किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 May 2023 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 May 2023 12:51 PM IST
सार

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के मामा-भांजा का तालाब निवासी संदीप कुमार गुप्ता (23) पुत्र गोपाल दास गुप्ता पिछले दो माह से विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा के पास किराए के मकान में रह रहा था। वह फुल्की बेचने का कार्य करता था।
मंगलवार की सुबह दूध देने आई महिला ने आवाज लगाई लेकिन कोई आवाज नहीं आया तो वह वापस लौट गई। आसपास के लोगों ने अपने छत से देखा कि एक व्यक्ति सीढ़ी पर गिरा हुआ है।

विज्ञापन
Mirzapur: Youth living in rented house dies under suspicious circumstances, police engaged in investigation
किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बड़ा बगीचा के पास किराए के मकान में रह रहे एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। मौके पर सीओ सिटी थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के मामा-भांजा का तालाब निवासी संदीप कुमार गुप्ता (23) पुत्र गोपाल दास गुप्ता पिछले दो माह से विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा के पास किराए के मकान में रह रहा था। वह फुल्की बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: मदनपुरा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान पलभर में राख, आधी रात मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दूध देने आई महिला ने आवाज लगाई लेकिन कोई आवाज नहीं आया तो वह वापस लौट गई। आसपास के लोगों ने अपने छत से देखा कि एक व्यक्ति सीढ़ी पर गिरा हुआ है। मकान मालिक ने पहुंचकर देखा तो संदीप मृत हालत में सीढ़ी पर गिरा पड़ा था। पुलिस को सूचना  दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया। 
मृतक संदीप का छत पर बिस्तर लगा हुआ था। नीचे सीढ़ी के पास लोहे के सरिया पर दुपट्टा से लटका हुआ था। मृतक का शरीर सीढ़ी पर पेट के बगल गिरा हुआ था। गले मे निशान था। फंदे पर लटकने की आशंका है, पर शव जमीन पर मिला और फंदा ऊपर लटका हुआ मिला। पुलिस को एक सुआइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। साधना तुम खुश रहना जो तुम चाहती हो वही हुआ। मेरा भाई दीपू मेरी जान है। दीपू तुम सही कह रहे थे। तुम्हारी बात नहीं माना। पापा तो मुझे माफ कर देना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed