{"_id":"6707a0632a81642a13014952","slug":"mirzapur-woman-missing-for-five-months-gay-marriage-with-her-friend-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: पांच महीने से लापता विवाहिता मिली, सहेली से किया समलैंगिक विवाह; पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: पांच महीने से लापता विवाहिता मिली, सहेली से किया समलैंगिक विवाह; पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
Thu, 10 Oct 2024 03:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की एक पांच महीने से लापता महिला ने अपनी सहेली से समलैंगिक विवाह कर लिया। उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को पकड़कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के एक गांव की बहू ने पांच माह पहले ससुराल से लापता होने के बाद मायके के गांव की एक सहेली के साथ समलैंगिक विवाह कर लिया। मामला तब प्रकाश में आया, जब पुलिस दोनों सहेलियों को वाराणसी से पकड़ कर ले आई और परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
यह है मामला
सारनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 10 माह पहले अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। 21 मई को विवाहिता ससुराल से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर पति ने दूसरे दिन अदलहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सूचना पर उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह ने सारनाथ थाना क्षेत्र से विवाहिता को पकड़ लिया। सहेली को भी अदलहाट थाने ले आई। पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया। थाने से बाहर निकलते ही दोनों यह कहते हुए सुनी गई कि वह समलैंगिक हैं। साथ ही शादी भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
अब वह परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती हैं। इसके बाद दोनों सहेलियां एक साथ चली गईं। अंत में परिजन निराश होकर घर चले गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाहिता को परिजनों को सौंप दिया गया है।