फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable truck crushed 11th class girl going to school death driver escaped leaving the truck

Accident News: स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत, चालक ट्रक छोड़कर फरार

Thu, 08 Dec 2022 12:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Dec 2022 12:18 PM IST
सार

करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी इंद्रदेव की पुत्री खुशी मोती सिंह इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। गुरुवार को वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। करमा बाजार स्थित पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा को गंभीर चोट आई। वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगी।

विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed 11th class girl going to school death driver escaped leaving the truck
बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर करमा बाजार में गुरुवार को बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी इंद्रदेव की पुत्री खुशी (16) मोती सिंह इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। गुरुवार को वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। करमा बाजार स्थित पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा को गंभीर चोट आई। वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगी। कुछ देर बाद उसी स्कूल में पढ़ने वाला उसका भाई भी वहां पहुंच गया। बहन को घायल देख उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। सीओ घोरावल संजीव सिंह कटियार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed