फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Two Nigerian citizens arrested for cheating in the name of marriage, used to trap girls in this way

Mirzapur: शादी के नाम पर ठगी करने वाले दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, इस तरह से लड़कियों को फंसाते थे

Tue, 09 May 2023 04:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 04:21 PM IST
सार

सोनभद्र निवासी एक युवती ने जीवनसाथी डाट काम पर सुमित शर्मा निवासी अमृतसर पंजाब की आईडी वाले युवक से संपर्क किया। युवती ने शादी के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर देकर संपर्क स्थापित किया। दोनों आरोपियों ने खुद को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने के बाद यूके में नौकरी करने की बात बताया। 

विज्ञापन
Mirzapur: Two Nigerian citizens arrested for cheating in the name of marriage, used to trap girls in this way
शादी के नाम पर ठगी करने वाले दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैवाहिक वेबसाइट पर ऑनलाइन संपर्क कर शादी करने के नाम पर  झांसा देकर ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई नागरिक को परिक्षेत्रीय क्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस ने मिर्जापुर जेल भेजा। इन दोनों को दिल्ली पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा था। जहां से वारंट बनवाकर परिक्षेत्रीय साइबर थाना पुलिस सोनभद्र मामले में पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Accident: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

सोनभद्र निवासी एक युवती ने जीवनसाथी डाट काम पर सुमित शर्मा निवासी अमृतसर पंजाब की आईडी वाले युवक से संपर्क किया। युवती ने शादी के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर देकर संपर्क स्थापित किया। दोनों आरोपियों ने खुद को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने के बाद यूके में नौकरी करने की बात बताया। शादी करने के लिए भारत वापस आते समय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी द्वारा पकड़े जाने पर पाउंड को रुपयों में बदलने के नाम पर पीड़िता से एक लाख 93 हजार 900 ऑनलाइन फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लिया। मामले में पीड़िता ने परिक्षेत्रीय साइबर थाना में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्षेत्रीय थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव व उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव मामले की जांच पड़ताल कर रहे थे। छानबीन में पता चला कि मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए संपर्क स्थापित करने वाले दोनों आरोपी नाइजेरिया (अफ्रीका) के निवासी हैं। जिन्हें दिल्ली पुलिस ने शादी के नाम पर चार लाख की ठगी करने के अन्य मामले में ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था। इन दोनों ने कई लोगों को शादी के नाम पर ठगा है। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से बरामद सामान में सोनभद्र सम्बन्धी मामले में साक्ष्य होने की बात परिक्षेत्रीय साइबर थाना मिर्जापुर को बताया। इसके बाद परिक्षेत्रीय साइबर थाना की पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के न्यायालय से वारंट बी बनाकर  तिहाड़ जेल में प्रस्तुत किया। इसके बाद परिक्षेत्रीय साइबर थाना पुलिस दोनों को कस्टडी में लेकर सोनभद्र मामले में पूछताछ किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी एलेक्स व इबेह उर्फ फ्रैंक को मंगलवार को मिर्जापुर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed