फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Accident: Violent collision between two bikes, one youth died on the spot, two seriously injured

Azamgarh Accident: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 May 2023 02:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 02:19 PM IST
सार

सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संजय यादव (35) पुत्र राजनारायण यादव निजामाबाद थाना के सेंटरवा बाजार में दुकान खोल रखा था। सोमवार की रात वह अपनी दुकान बंद बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह निजामाबाद के निकामुद्दीनपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि सरायमीर की तरफ से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Azamgarh Accident: Violent collision between two bikes, one youth died on the spot, two seriously injured
दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार की देर रात बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सड़क हादसा: GIC अनपरा के प्रधानाचार्य गंभीर, पत्नी और नातिन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संजय यादव (35) पुत्र राजनारायण यादव निजामाबाद थाना के सेंटरवा बाजार में दुकान खोल रखा था। सोमवार की रात वह अपनी दुकान बंद बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह निजामाबाद के निकामुद्दीनपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि सरायमीर की तरफ से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार समीउल्लाह (19) पुत्र जुबेर व समीर (20) पुत्र आलमगीर निवासी नंदाव थाना सरायमीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल समीर को गंभीर चोट लगी है, जिससे वह कोमा में चला गया है। वहीं समीउल्लाह की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतक संजय यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed