{"_id":"68b751a0cdb7b5b088075506","slug":"mirzapur-tops-the-state-in-digital-crop-survey-bhadohi-is-at-fourth-place-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139393-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में मिर्जापुर प्रदेश में अव्वल, भदोही चौथे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में मिर्जापुर प्रदेश में अव्वल, भदोही चौथे नंबर पर
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिजिटल क्रॉप सर्वे में मिर्जापुर 923137 गाटा लक्ष्य की तुलना में 461130 गाटों का सर्वे पूरा कर प्रदेश में पहले नंबर पर है। भदोही 518003 गाटा लक्ष्य तुलना में 121505 गाटों का सर्वे कर चौथे स्थान पर है। सोनभद्र 18 वें नंबर पर है।
संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. अशोक उपाध्याय ने मंगलवार को मझवां विकास खंड के दामोदरपुर डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। बीटीएम दिनेश कुमार ने बताया विकास खंड के लिए 42783 प्लॉट एवं 50 ग्राम में सर्वे करने का लक्ष्य आवंटित किया गया था। अब तक 34128 प्लॉटों का सर्वे किया जा चुका है।
विंध्याचल मंडल में डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रकाश डालते हुए संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल ने बताया मिर्जापुर में 923137 गाटा लक्ष्य के सापेक्ष 461130 गाटों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो 49.95 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इसी तरह जनपद भदोही में 518003 गाटा लक्ष्य के सापेक्ष 121505 का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो 23.46 प्रतिशत है। जनपद भदोही का प्रदेश में चौथा स्थान है। वहीं सोनभद्र में 1263570 गाटा लक्ष्य क सापेक्ष आज तक 187569 गाटों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जो 14.84 प्रतिशत है। जनपद सोनभद्र प्रदेश में 18 वें स्थान पर है। संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल ने बताया यह केंद्र सरकार की किसानों के लिए एक लाभकारी योजना है, जो 2023-24 से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से खेतो और बोई गई फसलों का सटीक डेटा एकत्र करना है, ताकि सटीक कृपि योजनाएं बन सके एवं कृषकों का सीधे सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
इस प्रक्रिया में सर्वेक्षक मोबाइल ऐप का उपयोग करके खेतों की जिया टैगिंग फोटो के साथ फसल का विवरण एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।