फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Three children died of fever in the flood affected area

Mirzapur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तीन बच्चों की बुखार से मौत, बरेली में भर्ती खुदागंज के दंपती की भी जान गई

Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
सार

मच्छरों और दूषित पानी से अन्य संक्रामक बीमारियां भी विकराल रूप लेने लगी हैं। ऐसे में अलग-अलग गांवों में बुखार से तीन मासूमों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mirzapur: Three children died of fever in the flood affected area
UP Flood Update: यूपी में बाढ़ का कहर...सैकड़ों गांव बने टापू, लाखों प्रभावित | Amar Ujala - फोटो : amar ujala

विस्तार

गंगा की बाढ़ से गत डेढ़ माह से घिरे तटवर्ती इलाकों के गांवों में अब बुखार का प्रकोप जानलेवा हो गया है। मच्छरों और दूषित पानी से अन्य संक्रामक बीमारियां भी विकराल रूप लेने लगी हैं। ऐसे में अलग-अलग गांवों में बुखार से तीन मासूमों की मौत हो गई।

विज्ञापन


आजादनगर निवासी राजू की छह वर्षीय बेटी नेहा की सोमवार सुबह तेज बुखार से मौत हो गई। दोपहर को इस्लामनगर निवासी बाबू के सात वर्षीय पुत्र मेराज की अचानक पेटदर्द से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


सोमवार की शाम बाढ़ प्रभावित पैलानी उत्तर गांव में ओमसिंह कुशवाहा के तीन वर्षीय पुत्र रामसेवक की बुखार से मौत हो गई। घरवालों के अनुसार उसे गत पांच दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार आने से बरेली में भर्ती खुदागंज के दंपती की भी जान गई
बुखार आने पर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए परमानंदपुर गांव के दंपती की सोमवार रात मामूली अंतराल में मौत हो गई। गांव मे एक साथ दो मौतों से मातम पसर गया है।

परमानंदपुर निवासी विपिन गंगवार ने बताया कि पिता महेश पाल (45 वर्ष) और मां देवकी देवी (42 वर्ष) को कुछ दिन पहले बुखार आ गया था। कई दिन इलाज के बावजूद हालत नहीं सुधरने पर दोनों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम मां की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने ग्लूकोज चढ़ाया।

कुछ देर बाद पिता की हालत भी बिगड़ने लगी। रात में पिता के कहने पर उन्हें टायलेट लेकर गए, लेकिन वहां उनकी सांसें थम गईं। पिता की मौत की बात सुनने से मां को सदमा लगा। थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। 


मिर्जापुर क्षेत्र में एक बच्ची की बुखार से मौत की जानकारी हुई है। शेष के बारे में जानकारी कर रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाके में टीम को लगाया है। नाव से टीम पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवा दे रही है।
- डॉ. विवेक मिश्रा, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed