{"_id":"65f2da8a0e212163a804d6bc","slug":"mirzapur-prayagraj-highway-accident-many-people-died-in-collision-scorpio-bike-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियों की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियों की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत
Thu, 14 Mar 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:32 PM IST
सार
मिर्जापुर- प्रयागराज हाईवे गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुई। स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति- पत्नी और बहन शामिल हैं। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Mirzapur road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे मार्ग पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत अकोढ़ी गांव के पास स्कॉर्पियो की बाइक से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
यह है पूरा मामला
जिगना थाना क्षेत्र के बरबटा गांव निवासी 28 वर्षीय राजदेव, अपनी पत्नी सन्नो देवी और बहन आशा देवी को लेकर मिर्जापुर किसी काम से आया था। गुरुवार की दोपहर बाद बाइक सवार तीनों लोग मिर्जापुर से अपने घर जा रहे थे। बाइक सवार विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास पहुंचे था कि स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर अलग-अलग दिशा में जा गिरे। बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ सिटी मनोज गुप्ता और विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि स्कॉर्पियों की टक्कर से बाइक सवार युवक उसकी पत्नी और बहन की मौत हो गई