फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur on the bike and hit the truck auto reflex, 5 killed

मिर्जापुर में बाइक को टक्कर मार ट्रक आटो पर पलटा, 5 की मौत

Mon, 21 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 21 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur on the bike and hit the truck auto reflex, 5 killed
मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर खैरही गांव के पास रविवार सुबह 11 बजे बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक सवारियों से भरी आटो पर पलट गया। इससे आटो सवार में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


 लालगंज बाजार से आठ सवारियों को लेकर एक आटो रविवार की सुबह दस बजे हलिया थानाक्षेत्र के ड्रमंडगंज जा रहा था। करीब 11 बजे आटो  लालगंज थानाक्षेत्र के खैरही के पास पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक सड़क पार कर रहे बाइक सवार अखिलेश और मुन्नू दूबे को टक्कर मारते हुए आटो पर पलट गया। इससे आटो में सवार यात्री ट्रक के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवींद्र यादव ने जेसीबी से ट्रक हटवाया और आटो सवारों को बाहर निकलवा कर  सीएचसी लालगंज भेजा।

चिकित्सक ने रामजतन (35) पुत्र जीवनराम, निवासी हरदीहा, रामजी (30) पुत्र रामअभिलाख, निवासी हरदीहा, छोटेलाल (45) पुत्र परसिद्धी, छोटेलाल का भाई भाईलाल (35) तथा पुत्र अनिल (18) निवासी रानीबारी, लालगंज को मृत घोषित कर दिया।


 गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार (26) निवासी परसिया गोकुल, लालगंज, गोपी (30) निवासी इमरती, लालगंज, परमेश्वर (35) निवासी नैड़ी कठारी, लालगंज, अखिलेश (25) निवासी डगडगपुर, लालगंज, मुन्नू दूबे (50) निवासी डगडगपुर, लालगंज को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

मौके पर डीएम, एसपी, एएसपी (आपेरशन), एसडीएम दिवाकर सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह आदि अफसर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed