फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Now the discussion of the election of the chief has started, the post is reserved in Lalganj

मिर्जापुरः अब शुरू हुई प्रमुख के चुनाव की चर्चा, लालगंज में पद है आरक्षित

Mon, 05 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Now the discussion of the election of the chief has started, the post is reserved in Lalganj
मिर्जापुर में जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद विकासखंड लालगंज में ब्लॉक प्रमुख पद की चुनाव की चर्चा होने लगी है। सुरक्षित सीट प्रमुख पद की वजह से दावेदारों के अभाव ने राजनीति के गुणा गणितबाजों को प्रतियोगिता से बाहर कर रखी है, क्योंकि एकल नाम अभी तक चुनावी फिजा में तैर रहा है। इस कारण कहा जा रहा है कि चुनावी अखाड़े में एकल पहलवान है।
विज्ञापन

विकासखंड लालगंज में प्रमुख पद सुरक्षित है। जहां 68 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद लोगों की कयासबाजी का दौर शुरू हो चुका है। अनुमान लगाने वाले यह कह रहे हैं कि एक दावेदार के अतिरिक्त दूसरा दावेदार चुनावी मैदान में नहीं उतर रहा है। इसलिए निर्विरोध चुनाव संपन्न होने की प्रबल संभावना बन चुकी है। यह पहली बार प्रमुख पद के दावेदारों की प्रतियोगिता नहीं होने की गुंजाइश बन रही है। वह इसलिए की चर्चा यह है कि प्रमुख पद के चुनाव में खर्च ज्यादा होता है। सुरक्षित सीट के दावेदारों में ऐसा कोई दावेदार नहीं है जो आर्थिक रूप से समृद्ध हो और प्रतियोगिता के दौर में शामिल हो सके। इसलिए सुरक्षित सीट में जो मजबूत प्रत्याशी सामने आ रहे हैं। संभवत: निर्विरोध प्रमुख के विजेता बनने की संभावना बन रही है। समाज के लोगों का मानना है कि कोई भी बने राजनीतिक दलों के नेताओं की रुचि ही खत्म हो चुकी है। सभी की निगाहें लालगंज प्रमुख पद के चुनाव पर टिकी हैं। चाय-पान की दुकानों पर भी यह चर्चा है कि दल समर्थित उम्मीदवार सामने आ जाएगा तो चुनावी समीकरण बदलते देर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed