फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

कोहरे से हुई दिन की शुरुवात, पसरा रहा सन्नाटा

Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच सोमवार को हल्की फुहारों के बीच दिन की शुरुआत हुई। पूरे दिन लोग सर्द हवाओं से बेहाल रहे। ठंडी हवाओं ने लोगों को हिला कर रख दिया। अलाव के आगे बैठे लोग भी पूरे दिन ठिठुरते रहे। पशु-पक्षी भी ठंड से किसी कोने में दुबकेे रहे। पूरे दिन धुंध व कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा। ठंड से चेतगंज क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गलन के चलते बाहर निकलने के बजाए लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। कड़ाके की ठंड में यात्रियों की मुसीबत बनी रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों का हाल-बेहाल रहा। यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों और वाहनों की प्रतीक्षा करते दिखे। कचहरी, मंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न चौराहों और तिराहों पर वादकारी, मरीज, तीमारदार समेत राहगीर ठंड से बेहाल रहे। ऐसे स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर लोग रद्दी कागज व कार्टून आदि जला कर ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगे रहे। शीतलहर के चलते बजार से जुड़े प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। शाम होते-होते सड़कें वीरान हो गईं।चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में ठंड लगने से 70 वर्षीया महादेवी की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed