फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

डीएम-एसी ने डीएम सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। 29 दिसंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन के मद्देनजर डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को विंध्याचल के अकोढ़ी और चुनार के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हैलीपैड और अन्य सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों को समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अकोढ़ी गांव में निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सभी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसमें फायर सर्विस, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व विद्युत आपूर्ति, जनरेटर व्यवस्था, हैलीपैड निर्माण व सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, संबंधित स्थलों पर पहुंच मार्गों पर सफाई आदि व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है। वे उसका पूरे मनोयोग व समय से पूर्ण कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रजभूषण सिंह, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा, देवपाल सिंह, एसबी साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed