फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

घाटों की सफाई का किया गया निरीक्षण

Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत हुई घाटों की सफाई का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने निरीक्षण किया और कई घाटों पर विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने फतहां घाट से नाव से निरीक्षण शुरू किया। उसके पहले जिलाधिकारी आवास के घाट का निरीक्षण किया गया। इसके बाद कचहरी घाट, बरियाघाट, सुंदरघाट, बदलीघाट, पक्का घाट, संकठा घाट, नारघाट होते हुए विंध्याचल के अखाड़ा घाट पहुंचे। इस बीच रास्ते में जितने भी घाट पड़े सबका निरीक्षण किया। कचहरी घाट, बरियाघाट, पक्का घाट, नारघाट व अन्य के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। घाटों पर पिछले दिनों डीएम के आदेशानुसार नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। इस अभियान में लगभग एक हजार बोरा कचरा नदी में से निकाला गया था। इसको निस्तारण के लिए सिटी ब्लाक के टांड़ गांव भेजा गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष ने अपने दल- बल के साथ किए गए सफाई कार्य की स्थिति का निरीक्षण कर समीक्षा की। साथ ही उन चिन्हित स्थलों को साफ सफाई करने के लिए पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी, सभासद विजय कुमार यादव एवं सफाई नायक आशीष सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed