फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur News: Case registered against five members of the family including SP District President, daughter-in

Mirzapur News: सपा जिलाध्यक्ष समेत परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, बहू ने पति और सास व ससुर लगाए ये आरोप

Tue, 17 Oct 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 03:02 PM IST
सार

दीपांजना चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अखिलेश कुमार चौधरी से 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह कोई नौकरी नहीं करती थी तो उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। 9 फरवरी 2023 को जब वह ससुराल में थी तो पति और सास व ससुर ने उसे मारा पीटा।

विज्ञापन
Mirzapur News: Case registered against five members of the family including SP District President, daughter-in
मुकदमा दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की बहू दीपाजना चौधरी ने लखनऊ में सपा जिलाध्यक्ष समेत उनके परिवार के पांच लोगों पर उत्पीड़न का मुकदमा कराया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- नवरात्रि स्पेशल: घर की दहलीज से लेकर रेलवे पटरियों तक का सफर, पढ़ें- महिला लोको पायलट के संघर्ष की कहानी
विज्ञापन

दीपांजना चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अखिलेश कुमार चौधरी से 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह कोई नौकरी नहीं करती थी तो उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। 9 फरवरी 2023 को जब वह ससुराल में थी तो पति और सास व ससुर ने उसे मारा पीटा। छोटे पुत्र अभ्युदय चौधरी के साथ उसे लखनऊ भेज दिया गया।  शादी व परिवार बचाने के लिए वह ससुराल आई। मई 2023 उसे धमकी दिया जाने लगा कि पुलिस शिकायत करोगी तो बड़े पुत्र अरुणोदय चौधरी को कभी नहीं देख पाओगी। तहरीर के आधार पर लखनऊ के आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला पांच माह पहले का  है। बहू लखनऊ में रहना चाहती है। पुत्र अखिलेश बार-बार लखनऊ जाते हैं। उसे लेकर चले जाते हैं।  मामला पुत्र और बहू के बीच का है । उनका इससे कोई लेना-देना भी नहीं है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज हुआ है,पर जांच के बाद सभी आरोप झूठा पाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed