फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Lack of ENT surgeon as well as physician, patients returning unharmed due to lack of doctor at Chunar CHC

मिर्जापुरः ईएनटी सर्जन के साथ ही फिजिशियन का अभाव, चुनार सीएचसी पर चिकित्सक न होने से बैरंग लौट रहे मरीज

Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Lack of ENT surgeon as well as physician, patients returning unharmed due to lack of doctor at Chunar CHC
चुनार। चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पर चिकित्सकों के अभाव के चलते मरीज एवं उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को लौटना पड़ रहा है। केंद्र पर आंख, कान, नाक, गला व बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही फिजिशियन के अभाव में केंद्र पर आए मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जबकि केंद्र पर संबंधित चिकित्सकों के पद सृजित हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने से स्थानीय एवं दूर दराज से इलाज कराने आए मरीजों एवं उनके तीमारदारों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर मौजूद 40 बेड वाले इस स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मरीज इलाज कराने आते हैं। चिकित्सक के अभाव में वह बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर, वाराणसी या फिर क्षेत्र के निजी चिकित्सालय जाने को मजबूर होते हैं। इससे जहां एक ओर मरीजों को आने जाने में परेशानी व समय की बर्बादी होती है, वहीं लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। केंद्र पर आंख, नाक, कान, गला व बाल रोग विशेषज्ञ का पद लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय से खाली है। केंद्र पर फिजिशियन का भी पद सृजित है लेकिन कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सक की मृत्यु होने के बाद यह पद भी लगभग चार माह से खाली चल रहा है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब केंद्र पर रिक्त पद पर चिकित्सकों के तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन चिकित्सक की उपलब्धता नहीं है। कमीशन द्वारा चिकित्सकों की भर्ती के बाद ही कुछ संभव है। - डॉ अजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed