फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Killed by hitting the throat with a shovel, the reason could not be known

मिर्जापुर : फावड़े से गले पर प्रहार कर हत्या, वजह का नहीं चल सका पता

Sat, 22 Aug 2020 12:04 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 22 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Killed by hitting the throat with a shovel, the reason could not be known
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के ग्राम पंचायत भड़ेवल बिंदपुरवा में गड़ई नदी के किनारे मड़हे में अधेड़ की फरसे से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका। क्षेत्र निवासी मुन्नीलाल बिंद (55) की पत्नी की कुछ दिनों पूर्व मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मुन्नीलाल की भड़ेवल बिन्दपुरवा बस्ती के सिवान में तीन बिस्वा भूमि है। वह मड़हा लगाकर खेती करता था। बृहस्पतिवार की रात भोजन कर वह मड़हे में आराम कर रहा था।  रात में उसकी गले पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पैर पर भी चोट का निशान मिले हैं। उसको कोई पुत्र नहीं था। मुन्नीलाल के तीन भांजे शिवपूजन बिंद, लालव्रत व रामटहल है। 

विज्ञापन

जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार पहुंचे। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव और थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने भी छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना फावड़ा बरामद किया। आशनाई और जमीन विवाद हत्या की चर्चा है।

मड़हे में अधेड़ की हत्या की गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। - सुशील कुमार यादव, सीओ चुनार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed