फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur joins Safe City, city's security will be strengthened

Mirzapur News: सेफ सिटी में शामिल हुआ मिर्जापुर, मजबूत होगी नगर की सुरक्षा

Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur joins Safe City, city's security will be strengthened
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को प्रदेश की सेफ सिटी योजना में शामिल किया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर की पहल पर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है। इससे नगर की सुरक्षा चाक चौबंद होगी और विशेष सुरक्षा प्रबंध होंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 11 दिसंबर 2025 को पत्र लिखा था। उनका कहना है कि मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज, बीएचयू जैसे महत्वपूर्व स्थल है। नगर की आबादी पांच लाख होने के साथ ही प्रतिदिन 40,000 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसके साथ ही जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए अति विशिष्ट लोगो का भी आगमन होता है। इसे देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंधन होना चाहिए। सेफ सिटी में मिर्जापुर के शामिल किए जाने से नगर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। नगर की सुरक्षा के साथ पांच किलोमीटर तक प्रकाश की भी व्यवस्था भी की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना नगर के हर नागरिक के मन में होने वाले सुरक्षा,सम्मान और भरोसे का प्रतीक है। इसके साथ महिलाओं के सुरक्षा और सुविधा के लिए पिंक शौचालय भी बनवाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजकर कर नगर का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed