फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Get old and widow pension beneficiaries selected in the camp, the first sub-committee of the Legislature did the divisional review

मिर्जापुरः शिविर में चयनित कराएं वृद्धा व विधवा पेंशन लाभार्थी, विधानमंडल की प्रथम उपसमिति ने मंडलीय समीक्षा की

Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Get old and widow pension beneficiaries selected in the camp, the first sub-committee of the Legislature did the divisional review
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित अष्टभुजा डाकबंगला में बृहस्पतिवार को विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की प्रथम उपसमिति ने बृहस्पतिवार को मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, प्रोबेशन व अन्य विभागों की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए शिविर लगाकर लाभार्थियों का चयन किया जाए और अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया के साथ मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से उनके कामकाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में गंदगी व दुर्व्यवस्था पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया। साथ ही प्राथमिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे कोविड- प्रोटोकाल का पालन करें। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में गंदगी चिंता का विषय है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विशेषकर एनआरएलएम के महिला समूहों के द्वारा किए जा रहे कार्यों और रोजगार से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व समिति ने विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया और लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। जिला कारागार का भी निरीक्षण किया गया। बैठक में तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed