फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Gapura-Jopa Babura road turns into a drain in the rain

मिर्जापुरः बारिश में नाले में तब्दील हो जाता है गैपुरा-जोपा बबुरा मार्ग

Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Gapura-Jopa Babura road turns into a drain in the rain
मिर्जापुर जनपद के गैपुरा-जोपा बबुरा मार्ग पर जोपा तिराहा के पास जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश होते ही सड़क नाले का रूप ले लेती है। जल जमाव के चलते दुकान व घर में पानी घुसने लगता है। सड़क पर पानी जमा होने का मुख्य कारण तालाब का पट जाना है।
विज्ञापन

अवधेश कुमार यादव का कहना है कि यदि लगभग 70 मीटर उत्तर तरफ नाली का निर्माण कर दिया जाय तो भी राहत मिल सकती है। ग्राम प्रधान गोवर्धन सिंह पटेल ने बताया कि लगभग 15 बिस्वा के तालाब पर अतिक्रमण कर उसे पाट दिया गया है। इस वजह से जल निकासी बंद हो गई है। यदि तालाब से अतिक्रमण हट जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि गैपुरा-जोपा बबुरा मार्ग पर गोडसर बाजार, खम्हरिया बाजार, रैपुरी, जोपा, तिलई व दत्तीपट्टी आदि स्थानों पर सड़क पर नाली निर्माण न होने से हमेशा कीचड़ व पानी जमा रहता है। बरसात में यह मार्ग राहगीरों के लिए मुश्किल भरा रहता है। ग्रामीणों की ओर से कई बार लोक निर्माण विभाग तथा जिला प्रशासन का ध्यान सड़क की ओर आकर्षित कराया गया। लेकिन, मामला आश्वासन तक ही सीमित रह गया। जोपा ग्राम प्रधान अवधेश कुमार सहित अन्य लोगों ने नाली निर्माण कराकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed