फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur block major election: Nomination unopposed in five development blocks, election fixed

मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख चुनावः पांच विकास खंडों में निर्विरोध नामांकन, निर्वाचन तय

Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur block major election: Nomination unopposed in five development blocks, election fixed
मिर्जापुर। ब्लाक प्रमुख पद के लिए पांच विकास खंडों में बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों ने निर्विरोध नामांकन किया। अंतिम समय तक किसी और उम्मीदवारो की ओर से नामांकन न किए जाने से समर्थको ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन

चील्ह: विकास खंड कोन में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मीनाक्षी सिंह ने दो सेट में पर्चा दाखिला किया। तीन बजे तक कोई अन्य प्रत्याशी की दावेदारी न होने से मीनाक्षी सिंह का निर्विरोध चयन होना लगभग तय माना जा रहा है। पर्चा दाखिला के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रमेश दुबे, राजनाथ चौबे, आभा दुबे, खुशियाल कनौजिया, कृपा शंकर उपाध्याय, डॉ पवन सिंह, संदीप तिवारी, राकेश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रणजीत सिंह ,भारतेंदु यादव, संतोष कुमार शुक्ला ,दिनेश मिश्रा, मनोज दुबे ,प्रमोद दुबे, राजेश यादव, कमलेश यादव, चन्द्र शेखर यादव, सुनील यादव,अजय कुमार तिवारी, इंद्र पति सिंह, संतोष गुप्ता, लवकुश दुबे, अरुण यादव सहित भारी संख्या समर्थक मौजूद रहे। लालगंज: भाजपा प्रमुख पद के लिए जयंत सरोज ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। प्रमुख पद के लिए वह अकेले दावेदार रहे। जिसके कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इस दौरान प्रमुख प्रत्याशी के साथ पूर्व प्रमुख जयकुमार सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत भोला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबली गुप्ता, जिला भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जयप्रकाश उपाध्याय, अनिल शुक्ला, लालमणि, कात्यायनी कर्षण, जिला कार्यसमिति सदस्य भीष्म देव सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव उमर साथ रहे।
विज्ञापन

राजगढ़: भाजपा प्रमुख पद प्रत्याशी गजेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक मुख्यालय राजगढ़ पहुंचकर दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। निर्धारित समय तक कोई अन्य उम्मीदवार की ओर से दावेदारी न पेश किए जाने से वह निर्विराध माने गए। इस दौरान मड़िहान विधायक एवं ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पटेहरा: पटेहराकला ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल की पुत्रवधू निर्विरोध चुनी गयी। गरिमा ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखड़: ब्लाक प्रमुख के पद के लिए भाजपा प्रत्याशी छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य किसी के द्वारा प्रमुख पद के लिए नामांकन न किए जाने से इनका निर्वाचन निर्विरोध तय माना जा रहा है।
पांच ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन तय
मिर्जापुर। मिर्जापुर के 12 ब्लाकों पर प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पांच ब्लाकों पर प्रत्याशी निर्विरोध रहे तो वहीं बचे सात ब्लाकों पर 18 नामांकन हुए। निर्विरोध प्रत्याशियों में चार भाजपा तो वहीं एक अपना दल एस व भाजपा समर्थित उम्मीदवार शामिल हैं। सपा की ओर से केवल मझवां और हलिया ब्लाकों पर प्रमुख प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। बसपा, कांग्रेस सहित कोई अन्य पार्टी ने फिलहाल किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। नौ को पर्चा वापसी, 10 जुलाई को चुनाव तथा इसी दिन शाम तक परिणाम आ जाएंगे।

पांच ब्लाकों राजगढ़, पटेहरा कलां, लालगंज, कोन व सीखड़ ब्लाक में प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध रहे। उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। राजगढ़ ब्लाक से गजेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज से जयंत सरोज, कोन से मिनाक्षी सिंह, सीखड़ से क्षत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह निर्विरोध है। सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैँ। वहीं पटेहरा कलां से अपना दल एस व भाजपा की संयुक्त समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह ने निर्विरोध हैं। सभी का निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं अन्य सात ब्लाकों सिटी, छानबे, नरायनपुर, जमालपुर, मझवां, हलिया व पहाड़ी में कुल 18 लोगों ने नामांकन किया। कई ब्लाकों पर कांटे की लड़ाई है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed