फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzaour news

डीएम के आदेश पर ब्लाक प्रमुख हलिया सहित आठ के विरूद्ध प्राथमिकी

Sat, 31 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
mirzaour news
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख हलिया सहित आठ के विरुद्ध 46 बीघा 15 बिस्वा भूमि फर्जी ढंग से कब्जा कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि तहसील लालगंज में ग्राम पंचायत मजरिया के ग्राम मुड़पेली में कुल 15 गाटा रकबा 8. 955 हेक्टेयर कुल 35 बीघा 8 बिस्वा तथा ग्राम पंचायत के कुल 10 गाटा रकबा 11 बीघा 7 बिस्वा दोनों ग्रामों को मिलकार कुल 46 बीघा 15 बिस्वा भूमि ग्राम सभा की भूमि थी। आरोप है कि इस पर फर्जी तरीके से हलिया के ब्लाक प्रमुख सुरेश दूबे व उनके पिता कृष्ण मुरारी ने अपने परिवार के विभिन्न लोगों के नाम राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही ग्राम पंचायत गजरिया में कृषि और आवास आवंटन अपात्र व्यक्तियों के नाम नाम किया गया है। पट्टा निरस्तीकरण के लिए वाद संस्थित होकर अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व के न्यायालय में विचाराधीन है तथा इस 46 बीघा 15 बिस्वा पर की गई फर्जी प्रविष्टि को दुरुस्त करने के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज को आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मियों को मिलाकर ग्राम सभा की शासकीय सम्पत्ति को अपने परिवार के लोगों के नाम फर्जी इन्द्राज कराकर दर्ज कराने के बाबत थाना हलिया में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 में एफआईआर दिनेश पुत्र राधामुरारी, सुरेश पुत्र राधामुरारी, राजेश पुत्र राधामुरारी, राधामुरारी पुत्र राज नरायन, संदीप कुमर द्विवेदी पुत्र रमेश कुमार, अंजना देवी पुत्री सच्चिदानन्द, जया देवी पुत्री दिनेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र राधामुरारी कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। शीध्र ही दोषी राजस्व कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा। इस प्रकरण की जॉंच डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह तथा उप जिलाधिकारी लालगंज आशुतोष दूबे को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed