फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minister Nand Gopal Nandi held a meeting, showed harsh attitude, said officers will be punished for irregulari

Mirzapur: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ली बैठक, दिखाए तल्ख तेवर, कहा विकास कार्य में गड़बड़ी पर नपेंगे अधिकारी

Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा है कि सड़कों के गड्ढा मुक्ति न होने या अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदारों पर तो कार्रवाई होगी ही अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Minister Nand Gopal Nandi held a meeting, showed harsh attitude, said officers will be punished for irregulari
मिर्जापुर में बैठक लेते मंत्री नंद गोपाल नंदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की और जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक के बाद इन्होंने कहा कि अभी जनप्रतिनिधि लोगों ने जानकारी दी है कि1 किलोमीटर सड़क बनाने का जो टेंडर हुआ था उसमें 700 मीटर ही सड़क बनी है इतना ही नहीं उसके बाद ठेकेदार भाग गया है।

विज्ञापन


कहा कि इस मामले में पूरा पैसा दिया जा चुका है तो उसके लिए ठेकेदार ही नहीं अधिकारी भी जिम्मेदार है। कहा अधिकारियों को भी सस्पेंड किया जाएगा। कहा इस प्रकार की यदि कोई घटनाए आती हैं तो जो संबंधित ठेकेदार हैं उस पर कार्रवाई की जाएगी, क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाएंगे और उनको काली सूची में भी डाला जाएगा ताकि वह प्रदेश में कहीं अन्य काम ना कर सके।
विज्ञापन




 
पूर्व की सपा और बसपा सरकारों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उनके समय में केवल नोट और वोट पर ध्यान दिया जाता था। विकास से उनका कोई मतलब ही नहीं था। यदि कोई काम 100 करोड़ का होता था तो वह उसकी 200 करोड़ का कर देते थे। उसमें से 50 करोड़ पार्टी फंड में चला जाता था और 50 करोड़ संबंधित लोगों के पास चला जाता था लेकिन प्रदेश में जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed