{"_id":"a6c1fe0193bd79ed125a3dc0440f91b8","slug":"minister-encouraged-the-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से शनिवार को नगर के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के पूर्व रोटरी क्लब मिर्जापुर द्वारा रानी कर्णावती कन्या विद्यालय में बच्चों के उचित पठन-पाठन के लिए बेंच व डेस्क क्लब द्वारा दान किया गया, जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने किया।
विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को देखते हुए राज्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से पांच लाख रुपये अनुमोदित करते हुए दिशा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र विद्यालय भवन का जीर्णोद्घार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री के आश्वासन पर रोटरी सदस्यों ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संचालन ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि छह सितंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें नगर के कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब के सचिव रोहित अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सह मंडलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, हेमंत सिंघानियां, अमित खंडेलवाल, विजय सिंघानिया, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, माता प्रसाद जायसवाल, बीडी अग्रवाल, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, कुलदीप खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, रमेश कोठारी, गौरी अग्रवाल, साक्षी सर्राफ, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।