फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury rolled between fog, people upset due to melting

Mirzapur News: कोहरे के बीच लुढ़का पारा, गलन से लोग परेशान

Sun, 31 Dec 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled between fog, people upset due to melting
मिर्जापुर। शनिवार को सुबह कोहरे के साथ ही पारा लुढ़कने और ठंडी हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। शहर से लेकर गांव तक गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर बाद धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। धूप में बैठे लोग भी ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मंडलीय अस्पताल, प्राइवेट वाहन स्टैंडों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से राहगीर और यात्री ठंड से बेहाल रहे। कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हीटर और ब्लोअर के सहारे लोग कामकाज करते नजर आए। शाम होते ही अधिकांश दुकानों के शटर गिर जा रहे हैं। रात आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा हो जा रहा है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई देने के साथ शीत लहर चलने, गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। हवा में नमी बनी रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय थोड़ी देर के लिए कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed