फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury Rises Two Degrees in 48 Hours; Temperature Crosses 42-Mark

Mirzapur News: 48 घंटे में दो डिग्री चढ़ा पारा, 42 के पार पहुंचा तापमान

Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mercury Rises Two Degrees in 48 Hours; Temperature Crosses 42-Mark
मिर्जापुर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, इसके बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। हालात यह रहे कि सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर में घंटाघर चौराहा, तेलियागंज, बसनई बाजार, धुंधीकटरा, मुकेरी बाजार और त्रिमुहानी समेत कई इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों, गन्ने के जूस और ठंडे पानी की दुकानों पर मंडराते रहे। वहीं धूप से बचाव के लिए गमछा, छाता और धूप के चश्मों की बिक्री में भी तेजी मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

साथ ही लू और तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed